महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि श्री रमेश कुमार जी एवं सहवर्ती मुनि सुबोध कुमार जी के पावन सान्निध्य में जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज के पर्यूषण पर्व की आराधना ट्रिप्लीकेन स्थित तेरापंथ भवन में तप- जप त्यागमय वातावरण में आगम स्वाध्याय आदि से उत्साह पूर्वक दिनांक 27 अगस्त मंगलवार से 4 सितंबर बुधवार तक की जाएगी।
जैन श्वेतांबर तेरापंथी ट्रस्ट ट्रिप्लीकेन के मैनेजिंग ट्रस्टी गौतम सेठिया ने पर्युषण पर्व की जानकारी देते हुए कहा – पर्यूषण पर्व पर प्रातः 5:40 बजे सामूहिक भक्तामर पाठ, अणुव्रत प्रार्थना, वृहदमंगल पाठ होगा ।
प्रात 9:15 से पर्युषण पर्व के निर्धारित दिवस पर मुनि द्वय के प्रेरणादाई प्रवचन होंगे । दोपहर में आगम स्वाध्याय और जिज्ञासा समाधान का कार्यक्रम रहेगा । सायं 6:15 बजे गुरु वंदना सामूहिक प्रतिक्रमण के पश्चात 8:30 बजे अर्हत् वंदना एवं पूर्व निर्धारित रात्रि कालिन निर्धारित कार्यक्रम होंगे ।
पर्यूषण पर्व पर सप्तदिवसीय नमस्कार महामंत्र का अखंड जप अनुष्ठान चलेगा । अखंड जप अनुष्ठान के संयोजक विजयराज जी गेलड़ा ने जानकारी देते हुए कहा – पर्युषण पर्व पर प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक बहनों का अखंड जप चलेगा । रात्रि में 6:00 से प्रात 6:00 बजे तक भाइयों का जप चलेगा ।
संप्रसारक
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट ट्रिप्लीकेन चैन्नई