Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

हस्तकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

हस्तकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मूल जीवन से जुड़ाव, मानव जीवन को दर्शाती कलाकृतियां

बालोतरा तेरापंथ धर्म संघ के साधु-साध्वियों द्वारा निर्मित हस्तकला के विभिन्न प्राकारों में सुसज्जित हस्तकला प्रदर्शनी को देखने बालोतरा नगर के गणमान्य व्यक्ति पधारें। प्रथम दिन प्रशासनिक अधिकारीगण जिनमें ऐएसआई राज. पुलिस श्री पुरखाराम रामस्नेही, PRO पुखराज सोनी, राजकीय सेवा अधिकारी उगमराज सोनी, एवं श्री विजय कोठारी, कॉस्टेबल राकेश कुमार आदि जनों के साथ आदर्श विद्या मंदिर स्कूल माजीवाड़ा के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आश्चर्य के साथ प्रसन्नता प्रकट की। पुरखाराम जी ने कहा कि यह इतनी बड़ी संपत्ति है कि जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। अतीत को संग्रहित कर आने वाली पीढ़ियों को सीख देने का यह प्रयास वंदनीय है। बहुत परिश्रम और साधना से बनाई गई ये कलाकृतियों खुद अपने आप में जीवन दर्शन है।

 

हस्तकला प्रदर्शनी संयोजिका चन्द्रा बालड़ ने बताया कि प्रदर्शनी के सन्दर्भ में कला निर्माताओं के प्रति शुभकामना के साथ सभी ने अपने विचारों का लेखन कर आनन्द की अनुभूति की। उन्होंने लिखा। ऋषि मुनियों के प्रयास से आज की पीढ़ी का मार्ग दर्शन हो सकता है। प्रदर्शनी का मूल जीवन से जुड़ी हुई है। जो हर किसी को प्रेरित करती है। सभी छात्रो की कई जिज्ञासाओं का समाधान मुनिश्री मोहजीत कुमार जी और सहवर्ती साधुओं ने किया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा के साथ पदाधिकारी गण और पूरी महिला मंडल टीम उपस्थित हुई।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar