श्री जैन मेडीकल रिलिफ सोसायटी द्वारा संचालित देवराज माणकचन्द मेटरनिटी अस्पताल, साहुकारपेट में महिला दिवस के उपलक्ष में वेल वुमेन स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार दिनांक 12 मार्च को किया गया। इस आयोजन में करीब 150 महिलाओं की सम्पूर्ण स्वास्थ्य जाँच की गयी। यह शिवीर श्री जैन रत्न हितैषी श्राविका मंडल द्वारा श्री सम्पतराजजी रमेश कुमारजी छल्लाणी के आर्थिक सहयोग से हुआ।
शिवीर में श्राविका मंडल की सदस्या श्रीमती संगीता बोहरा, अमिता कवाड़, शोभा चोरडिया, मनीषा कांकरिया ने सेवाएं प्रदान की। सोसायटी के सदस्य श्री अशोक मेहता, अशोक भण्डारी, रीखबचन्द लोढा, राजकुमार दुगड़, महेन्द्र बोथरा, ज्ञानचन्द कोठारी, महेन्द्र कुंकुलोल, सूरज बाफणा, ललीत बाघमार, अजय दुगड, हरिश कांकरिया, दिनेश कोठारी, गौतमचन्द कांकरिया, सुभाष कांकलिया, राजकुमार बाफणा व अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी मेटरनिटी अस्पताल के मंत्री अजय दुगड़ ने दी।