चेन्नई :- श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु के तत्वावधान में दीक्षार्थी बहन दिव्याजी भलगट का अभिनन्दन स्वाध्याय भवन साहूकारपेट में किया गया | सामायिक परिवेश में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने गुरु हस्ती चालीसा की सामूहिक स्तुति व नवकार मन्त्र का जाप किया |
श्राविका मण्डल तमिलनाडु के अध्यक्ष शशिजी कांकरिया सचिव दीपिकाजी बागमार फूलवन्तीजी छाजेड़ सोनलजी सुराणा ने मंगलाचरण व स्तुति से दीक्षार्थी बहन का स्वागत किया | वीरपुत्र-भ्राता वीरेन्द्रजी कांकरिया ने संयम चालीसा स्तुति करवाई |
स्वाध्याय संघ जोधपुर के सहसंयोजक नवरतनमलजी बागमार, कुशल वक्ता जवाहरलालजी कर्णावट, वरिष्ठ स्वाध्यायी विनोदजी जैन युवक परिषद् तमिलनाडु के शाखा प्रमुख संदीपजी ओस्तवाल व राष्ट्रीय श्रावक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री पी एस सा सुराणा ने विभिन्न उद्दरण रखते हुए संयम की महत्वत्ता बताई|
दीक्षार्थी बहन के वीरमाताजी श्रीमती सुनिताजी भलगट व वीरबहिन श्रीमती दीपाजी कटारिया का संघ की और से माल्यार्पण शाल्यार्पण चुन्दडी से स्वागत अभिनन्दन श्राविकाओं ने किया | श्रावक संघ की ओर से दीक्षार्थी बहन की खोल भराई पी एस सुराणा प्रकाशचंदजी ओस्तवाल व गणपतराजजी बागमार ने की |
दीक्षार्थी बहन दिव्याजी भलगट ने अति सुन्दर पावन विचारों से गुरुदेव शिक्षा प्रदाती गुरुणीजी के उपकारों व संयम का विस्तार पूर्वक महत्व बताते हुए सभी से इस मार्ग का लक्ष्य बनाने के भाव रखें |
अभिनन्दन कार्यक्रम का संचालन संघ मंत्री अनोपचन्दजी बागमार ने किया |
अभिनन्दन कार्यक्रम में श्रावक संघ के आह्वान पर श्री अम्बालालजी जवाहरलालजी कर्णावट आर नरेन्द्रजी आर वीरेन्द्रजी वी निखिलजी कांकरिया, बाबुधनपतराजजी अभयजी सुराणा,प्रकाशचंदजी संदीपजी ओस्तवाल,नवरतनमलजी ज्ञानजी महावीरजी बागमार,नवरतनमलजी कमलजी चोरडिया,गौतमचन्दजी मुणोत,मनिषजी जैन,विनोदजी जैन व अनेक श्राविकाओं ने दो-दो सामायिक साधना की | दीक्षार्थी बहन ने मांगलिक सुनाई |
श्रावक संघ तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि परमाराध्य आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के मुखारविन्द से महासतीजी श्री ज्ञानलताजी म.सा ठाणा के सानिध्य में दीक्षार्थी बहन दिव्याजी भलगट की जैन भागवती दीक्षा 5 जून 2025 को राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर में सम्पन्न होगी |