चेन्नई के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट साहूकारपेट में स्थित स्वाध्याय भवन में शरद पूर्णिमा पर्व जप-तप- त्याग पूर्वक मनाया गया |
शरद पूर्णिमा पर्व पर स्वाध्यायी बन्धुवर श्री आर वीरेन्द्रजी कांकरिया इंदरचंदजी कर्णावट आर नरेन्द्रजी कांकरिया दीपकजी श्रीश्रीमाल योगेशजी श्रीश्रीमाल रविंद्रजी बोथरा ने रात्रिकालीन संवर साधना की | पर्व प्रसंग पर प्रभु भक्ति व रायसी प्रतिक्रमण करते हुए सर्व जीव राशि से क्षमायाचना की | स्वाध्यायी बन्धुवर श्री योगेशजी श्रीश्रीमाल ने प्रतिक्रमण करवाया | जैन संकल्प,गुरु भगवन्तो की सुखसाता पृच्छा पाठ, सामूहिक वन्दन मांगलिक के साथ शरद पूर्णिमा को आध्यात्मिक पर्व के रुप में मनाया |
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर्व के पावन प्रसंग पर स्वाध्यायी बन्धुवरों ने सामायिक स्वाध्याय भवन, किलपाक में चातुर्मार्षात विराजित आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचन्द्रजी म.सा भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी व्याख्यात्री महासतजी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा आदि ठाणा 7 के दर्शन-वन्दन व प्रवचन श्रवण किए व सामायिक साधना करते हुए महासतीजी श्री वर्षाजी म.सा के मुखारविन्द से धर्म बोध कक्षा में भाग लेकर प्रेरणा प्राप्त की |
महासतीजी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा व श्री सिन्धुप्रभाजी म.सा आदि महासती मण्डल के मुखारविन्द से अनेक आगमों शास्त्रों में उल्लेखित उद्दरणों के माध्यम से फरमाए प्रवचनों को श्रवण किया | महासतीजी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा के मुखारविन्द से श्रद्धालुओं ने तप-त्याग व प्रत्याख्यान व मांगलिक श्रवण की | विभिन्न धार्मिक- आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ शरद पूर्णिमा पर्व सम्पन्न हुआ |