ट्रिप्लीकेन, चेन्नई 04.09.2022 ; सम्पूर्ण जैन समाज ट्रिप्लीकेन का सामुहिक क्षमापना का कार्यक्रम आज तारीख 4-9-2022 सुबह ट्रिप्लीकेन, चेन्नई के छाजेड़ भवन में समायोजित हुआ। विशाल जनमेदनी की उपस्थिति में ट्रिप्लीकेन महिला समाज द्वारा मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गौतमचन्द छाजेड ने सबका स्वागत किया। मदनलाल मरलेचा ने संवत्सरी के उपलक्ष्य में मधुर गीतिका प्रस्तुत की। महिला समाज ने मां पर एक सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की। कन्या मंडल ने जैन ध्वज को गौरवान्वित करते हुए एक सौम्य गीत प्रस्तुत किया। गौतमचंद सेठिया ने संवत्सरी की महिमा के बारे में अपने उत्कृष्ट विचार रखे।
मूर्तिपूजक समाज से रविन्द्र नाहर ने क्षमापना के बारे में जैन इतिहास से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया। स्थानकवासी समाज से ललित छाजेड ने सांवत्सरिक क्षमापना का विश्लेषण हिन्दी और अंग्रेजी के माध्यम से किया। तेरापंथ समाज से विजय कुमार गेलड़ा ने सांवत्सरिक खमतखामणा के बारे में विशिष्ट जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन ललित राठौड़ ने दिया। कार्यक्रम का संयोजन रविन्द्र नाहर ने की। ट्रिप्लीकेन जैन संघ के श्री वसंतलाल मरलेचा, भेरूलाल सकलेचा, माणकचंद कोठारी, सुरेश कटारिया, सुरेश सकलेचा, महावीर मुथा, राजेश लुंकड़, सुरेश धोका, अशोक धोका, महावीर गादिया, गौतम नागोरी, सुरेश नागोरी एवं अन्य श्रावक श्राविकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मदनलाल कांकलिया के मंगलपाठ से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह जानकारी श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट, ट्रिप्लीकेन के मुख्य न्यासी सुरेश संचेती ने दी।