चेन्नई. राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु (रजत), संस्कार मंत्र और भारतीय जैन संगठना के संयुक्त तत्वावधान में साहुकारपेट स्थित श्री सनातन धर्म विद्यालय में एम्पावरमेंट ऑफ गल्र्स नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मालपानी एवं विशिष्ट अतिथि रजत सचिव अशोक मूंदड़ा, संस्कार मंच के चेयरमैन दौलतराज बांठिया व को-चेयरमैन महेंद्र कोठारी थे।
इसके अलावा विद्यालय सचिव एसपी बाहेती, प्रधानाध्यापिका एस. लता, पन्नालाल बिनानी, डा. सुनिता जैन, कोषाध्यक्ष अंतिमा, मनीष छल्लाणी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
साथ ही छात्राओं आत्मरक्षा और व्यावहारिक ज्ञान के बारे में बताया। अभिभावकों एवं बेटियों के नाजुक रिश्ते को नई दिशा दी गई। छात्राओं ने अपने अनुभव बताए। इस मौके पर अशोक मूंदड़ा, एसपी बाहेती, अंतिमा और मनीष छल्लाणी का सम्मान किया गया।