Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

संथारे का नवां दिवस गतिमान

संथारे का नवां दिवस गतिमान

आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म. सा भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी महासतीजी श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावतीजी म.सा के आज तेले की तपस्या के साथ चेतन अवस्था में श्रद्धा भाव से ग्रहण किये गए सभी से क्षमायाचना करते हुए संथारे का नवां दिवस गतिमान हैं |

उनकी पुत्री महासतीजी श्री सरलेशप्रभाजी म.सा के संग श्री रक्षिताजी म.सा श्री इन्द्रप्रभाजी म.सा श्रावक व श्राविकाएं से वैराग्यस्प्रद भजन व स्वाध्याय को भाव पूर्वक सुनते हुए सभी से क्षमायाचना कर रहे हैं | उनकी पुत्री विनयप्रभाजी म.सा के संग श्री पूनमजी म. सा सुयशप्रभाजी म.सा कीर्तिश्रीजी म. सा महासती मण्डल सेवा करते हुए संथारे में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं |

संथारा साधिका महासतीजी के सांसारिक पुत्र नरेन्द्रजी वीरेन्द्रजी पुत्रवधूएं पुत्रियां कंवरजी पोत्र पौत्री कवरसा सहित सभी सदस्य संथारे में पूर्ण सहकार कर रहे हैं | अजमेर में विराजित महासती मण्डल के सांसारिक परिजन अजमेर में संथारा साधिका महासतीजी के दर्शनार्थ पहुंचे हैं |

रत्न हितैषी श्रावक संघ के संरक्षक मण्डल से ज्ञानेंद्रजी बाफना राष्ट्रीय मंत्री सुभाषजी गुंदेचा रत्न हितैषी श्रावक संघ जोधपुर के अध्यक्ष नवरतनजी डागा वीरपिता तरुणजी चोपड़ा पारसमलजी गिडिया नवरतनजी गिडिया हंसराजजी कांकरिया विकासजी कांकरिया गिराजजी जैन मुकेशजी भण्डारी श्रीमती व श्री लीलमचन्दजी, शांतिलालजी ओस्तवाल, शैलेन्द्रजी कांकरिया गंगादेवीजी ओस्तवाल संदीपजी ओस्तवाल विनोदजी व रेणुजी कांकरिया गोटन से भेरूलालजी ओस्तवाल ओमप्रकाशजी आँचलिया जम्बुकुमारजी लोढा व श्राविकाएं किशनगढ़ संघ से अध्यक्ष परिवार सहित, एम पवनजी डांगी परिवार, प्रमोदजी मोदी परिवार,जयपुर से मंजुलाजी बम्ब,पुलिस विभाग से दीपाजी प्रेमजी मोदी परिवार संग,सुरेशजी व जयाजी गोखरु,सुमनजी कोठारी रणजीतजी बिराणी, सुशीलाबाई बोथरा परिवार,रियां बड़ी से महावीरचन्दजी तातेड़ परिवार महाराष्ट्र धुलिया से महावीरजी दुगड़,बून्दी से अशोकजी कोठारी परिवार दूनी से हंसराजजी चण्डालिया परिवार दूदू से निर्मलजी कोठारी भोपालगढ़ से हेमूजी आदि श्रदालुओं के संग निकटवर्ती अनेक क्षेत्रों से दर्शनार्थी संथारा साधिका के दर्शनार्थ पधारें व दर्शनार्थियों का आवागमन निरन्तर जारी हैं |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ अजमेर के प्रमुख पारसमलजी रांका,अध्यक्ष चंद्रप्रकाशजी कटारिया,मंत्री हेमन्तजी नाहर,अशोकजी रांका,विवेकजी मुणोत, अशोकजी कटारिया, हरकचंदजी बोथरा,संतोषजी कासवा,पदमचंदजी लोढा सुनीलजी पोकरणा समस्त पदाधिकारीगण व संघ सदस्य चौके व आवास निवास की सुन्दर व्यवस्था संभाल रहे हैं | अजमेर संघ की श्रद्धा भक्ति अनुकरणीय अनुमोदनीय हैं |

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar