Share This Post

Featured News / ज्ञान वाणी

संतो के मिलन से होता है धर्म जागरण: साध्वीवृंद सुमित्रा

संतो के मिलन से होता है धर्म जागरण: साध्वीवृंद सुमित्रा

चेन्नई. साध्वीवृंद सुमित्रा, सुप्रिया, साक्षी, सुदीप्ति, सुविधि, प्रियाशी का बुधवार को वेपेरी स्थित छल्लाणी निवास पर साध्वीवृंद सिद्धिसुधा, सविधि व समिति से आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी सुमित्रा ने इस अवसर पर कहा संतों का विहार निरंतर होता रहता है जिसमें समय समय पर परस्पर समान विचारों वाले संत साध्वियों का मिलन होता रहता है।

साध्वी सुप्रिया ने कहा जब हमें संत साध्वियों के दर्शन होते हैं तो ऐसा लगता है खोई हुई ऊर्जा वापिस मिल गई।साध्वी सिद्धिसुधा ने कहा चेन्नई की धरा पावन है यहां की भक्ति सराहनीय है। जब भी संत साध्वियों का मिलन होता है तब धर्म के लिए आराधना, जागृति, प्रेरणा मिलती है। धर्म जागरण के लिए हम विहार करते हैं।

समय समय पर सबका मिलना जीवन निर्माण करता है। सुशीला बाई आनंदमल छलाणी ने सबका स्वागत किया। बुधमल भंडारी, सुरेशचंद कोठारी, महावीर सिसोदिया, सुरेश ललवानी, ज्ञानचंद नाहर, महावीर बोहरा, ताराचंद दुग्गड़ , विजय गडवानी, माणक खाबिया, पारस मल लोढा, लूणकरण सुराणा भी इस मौके पर उपस्थित थे।

नरेंद्र कोठारी, मंगल खारीवाल, गौतमचंद दुगड़, मोती ओस्तवाल, सुभाष कांकरिया, सुमित छलाणी ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar