वेलूर. यहां श्री धन्वतंरि आरोग्य पीठम में शनिवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भगवान आंजनेयर का पुष्पाभिषेक एवं महायज्ञ हुआ।
इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महावीर की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक, पंचामृताभिषेक एवं पुष्पाभिषेक किया गया।
इसके बाद मिर्च महायज्ञ हुआ जिसमें एक हजार किलो लाल मिर्च की आहुतियां दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या मेें श्रद्धालु उपस्थित थे।