राजस्थान पत्रिका और एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में जारी हरित प्रदेश अभियान के द्वारा आज विश्व फॉरेस्ट दिवस एवं विश्व जल दिवस के मौके पर श्री कनिका परमेश्री आर्टस एंड साइंस कॉलेज फॉर वूमेन में पौधे रोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन किया गया। कॉलेज की इको क्लब अध्यापिका चंदना दीपा ने पर्यावरण की गुणवत्ता के बारे मे जानकारी दी। इस मौके पर एक्सनोरा नॉर्थ सचिव फतेहराज जैन ने कहा वन हमें हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत कुछ देते हैं।
वे पानी को साफ करते हें, हवा को साफ करते हैं जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कार्बन पर कब्जा करते हैं। भोजन एवं जीवन रक्षक दवाएं प्रदान करते हैं इन बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम पर निर्भर है। आए दिन वनों की कटाई के कारण वन विभाग कम होता जा रहा है जलवायु परिवर्तन हो रहे हैं। इस ओर ध्यान देना हमारा कर्तव्य है। पूरे देश के अधिकांश हिस्से आज पानी के लिए तरस रहे हैं, पीने का पानी भी मिलना मुश्किल हो रहा है जलाशय सुख रहे हैं।
पानी की कमी का मुख्य कारण है पर्याप्त बारिस नई होना, बारिस हो भी कैसे पेड़ जो कि बादलों के आकर्षण का मुख्य साधन है जो काटकर अपने घरों की सजावट बढ़ा रहे हैं। ऐसे में बारिस आए भी कैसे इस समस्या का एक ही हल है ज़्यादा से ज्यादा व्रक्षारोपण किया जाना चाहिए, जैसे जैसे पेड़ कम होते जा रहे हैं। बारिस दूरी बनाती जा रही है आज बारिस की स्थिति यह हो गई हैं कि देश मे हर साल कई राज्य अकाल का शिकार होते हैं जबकि जिन राज्यों में प्राप्त पेड़ हैं उनमे बारिस की कमी नहीं है इस लिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रयास करना चाहिए जल हैं तो जीवन हैं।
कॉलेज की विद्यार्थियों को जल संरक्षण की जानकारी दी। सभी विद्यार्थियो ने सपथ ली की ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर बहुमूल्य जल को व्यर्थ न करने का आसवासन दिया। सभी विद्यार्थियो को तुलसी, आयुर्वेदिक पौधे वितरण किए गए। इस मौके पर ससीकुमार, गोविंदराज एवं कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।