समाधि केंद्र बीदासर (राजस्थान) में विराजित 93 वर्षीय शासन श्री साध्वी श्री अजीत प्रभा जी का 75 वॉ दीक्षा दिवस व्यवस्थापिका साध्वी श्री शुभप्रभाजी एवं साध्वी श्री संपूर्णयशा जी के सानिध्य में यहां विराजित सभी साध्वी वृंद ने मनाया। अभीवंदना समारोह में स्थानीय श्रावक श्राविका एवं साध्वी अजीत प्रभा जी के पारिवारिक जन उपस्थित थे|
इस अवसर पर मातृ हृदया साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी, मंत्रीमुनि प्रवर मुनिश्री सुमेरमलजी स्वामी एवं अन्य चारित्र आत्माओं के संदेश प्राप्त हुए।कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी श्री अर्हतप्रभा जी ने किया, अभीवंदना समारोह की तैयारी में साध्वी श्री समर यशाजी ने काफी श्रम किया।व्यवस्थापिका साध्वी श्री शुभप्रभा जी एवं साध्वी श्री संपूर्णयशा जी ने साध्वी श्री की सरलता एवं ऋजुता के बारे में बताया और भावी जीवन के लिए मंगल कामना प्रेषित की।

यहां विराजित सभी साध्वी वृंद ने साध्वी श्री अजीत प्रभा जी के साथ बीते संस्मरण सुनाएं उनके द्वारा मुखपति, पातरिया एवं साधु जीवन के लिए उपयोगी सामग्री स्वयं अपने हाथों से बनाने का जिक्र किया एवं उन्हें श्रमशील साध्वी के रूप में उद्धृत किया। समणी डॉक्टर कुसुम प्रज्ञा जी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए, साध्वी श्री संवरयशा जी एवं समणी मानसप्रज्ञा जी ने मंगलाचरण किया, समणी मानसप्रज्ञा जी एवं विनयप्रज्ञा जी ने साध्वी श्री के जीवन पर लघु संवाद प्रस्तुत किया।

व्यवस्थापिका साध्वी श्री शुभप्रभा जी के मंगल पाठ के पश्चात साध्वी श्री अजीतप्रभा जी के परिजनों ने लघु संवाद, गीतिका एवं अपने विचार प्रस्तुत किए। साध्वी श्री के अनुज लावा सरदारगढ़ के 87 वर्षीय श्री करण लाल जी चिपड ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
इस कार्यक्रम में तेरापंथी सभा चेन्नई के पूर्व अध्यक्ष व जैन विश्व भारती के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री तनसुखलाल नाहर चेन्नई, एवं अणुविभा के उपाध्यक्ष श्री गणेशलाल कच्छारा कांकरोली, चेन्नई तेरापंथ युवक परिषद के परामर्शक श्री चंद्रेश चिपड़, दिल्ली से समागत सुप्रसिद्ध गायक श्री सुरेश सोनी, तेरापंथ सभा, युवक परिषद एवं महिला मंडल बिदासर के पदाधिकारी गण सभी ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन चेन्नई सभा के मंत्री एवं साध्वी अजीत प्रभा जी के भतीजे श्री विमल चिपड ने किया।
स्वरूप चन्द दाँती
विभागाध्यक्ष : प्रचार – प्रसार
आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति
विभागाध्यक्ष : प्रचार – प्रसार
आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति