राजस्थान पत्रिका और एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान के तहत आज वन महोत्सव के उपलक्ष मैं श्री आरकेएम शारदा विध्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल टी नगर मे वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। इस मौके पर पौधे लगाए एवं 100 पौधो का वितरण किया। स्कूल की प्रधान आद्ययापिका के रमा ने सबको संभोदित किया, मुख्य अतिथि एल सौम्या डिप्टी डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु ने वन मोहत्सव पर वनों के बारे मैं विशेष जानकारी दी।
इस मौके पर एक्ष्नोरा उतरी चेन्नई के सचिव फतेहराज जैन ने एक सप्ताह तक चलने वाले वन मोहतसव के बारे मैं जरूरी बाते बताई वन महोत्सव वार्षिक वृक्षरोपण उत्सव के हिस्से के रुप मै, पूरे देश मैं मनाया जाता है। पर्यावरण रक्षा के रक्षण संबधि गुणो के बारे मै बताया।
वन विभाग धीरे धीरे कम हो रहा है चारो और बडी-बडी इमारते बन रही है ऋतुए बदल रही है इस कारण वर्षा की कमी, ज्यादा गरमी पर्यावरण का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। इसकी भरपाई किसी न किसी आपदा के रूप मे भुगत रहे है। पेड हमे ही नही पक्षियो के रहने का ठिकाना है पक्षी हमे बाड, तुफान हर तरह की आपदा की जानकारी अपनी आवाज से देते है।
पेड हमे शीतल छाया, हर तरह के फल फुल इत्यादी देते है हमे ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने चाहिये। इस मौके पर उपस्थित सभी पर्यावरण प्रेमियों ने चारों तरफ हरा-भरा सुध वातावरण करने की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर एक्स्नोरा के गोविंदराज, इंद्रादेवी, कंददराज, सारथी एवं अध्यापिकाए एवं कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।