श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ कम्मनहल्ली में प.पू. आगमश्रीजी म.सा. ने बताया कि आज हमारा शासन कितना सुंदर है। जिस शासन में हम भी हैं और आप भी है। सारी धारा भावो पर खड़ी है। वह चाहे तो एक सेकंड में नरक की भी सैर करा सकता है या तो स्वर्ग की भी सैर करा सकता है।
प.पू.धैर्याश्रीजी ने बताया मानव आज लोकप्रिय बनना चाहता है। परंतु उसके अनुसार नहीं चलता। लोकप्रिय बनने के लिए कुसंस्कार व्यसनों को छोड़ना जरूरी है। सध्विजी ने श्रावकों के गुणों के बारे में बताया। मंत्री हस्तीमल बाफना ने आभार व्यक्त किया।अध्यक्ष विजयराज चुत्तर ने धन्यवाद दिया।