राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु कि महिला इकाई गणगौर द्वारा दुसरा कैंसर जांच शिविर का आयोजन विशेष तौर पर गणगौर की महिलाओं के लिए आयोजित किया, जिसमें कई प्रकार के आधुनिक उपकरणों द्वारा जांच की गई। Medi Alexa Cancer Camp के डॉ वेंकट, डॉ संतोष, डॉ राजरत्नम और डॉ संहिता ने इस जांच शिविर में अनुमोदनीय सेवा दी।
इस शिविर में श्री सुभाष जी रांका, RYA Cosmo के अध्यक्ष रंजीत जी गादिया, मैनेजिंग ट्रस्टी अभय कुमार लौढा, गिरिराज जी मूंदड़ा, के के बाहिती, अजय जी नाहर, अरुण जी बोहरा, निर्मल जी रांका, सौरभ जी बाफना, विनोद जी छाजेड़, सुनीता जी बेताला, हरीश जी कांकरिया, रजत के अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी बजाज, देवराज जी अच्छा ज्ञानचंद जी कोठारी और विनोद जी ओ जैन ने भी इस कार्य में अपनी सेवाएं प्रदान कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
गणगौर की अध्यक्ष कांता बिसानी ने सभी का स्वागत किया। संचलन अजय नाहर द्वारा किया गया। इस शिविर में लगभग 50 महिलाओं की जांच हुई। को-चेयरपर्सन रेखा सिंघी, संगीता चांदवाड, कंचन बंसल, संगीता बिसानी, सपना गुप्ता, शिखा जैन, प्रियंका जैन, ममता अग्रवाल और मधु तुलस्यान ने MKK RYA COSMO Cancer Detection Centre में आए हुए सभी महिलाओं को सेवा दे, इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।