Share This Post

Khabar

रत्नवंश के भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा का 49 वां दीक्षा दिवस मनाया गया

रत्नवंश के भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा का 49 वां दीक्षा दिवस मनाया गया

रत्नवंश के भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा का 49 वां दीक्षा दिवस श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन चेन्नई में आज 4 मई 2023, गुरुवार को संघ समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया |

4 मई 2023, गुरुवार को श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में रत्नवंश के भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा का 49 वां दीक्षा दिवस संघ समर्पण दिवस के रुप में सामायिक-स्वाध्याय तप-त्याग पूर्वक स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट चेन्नई में मनाया गया |

सर्वप्रथम श्रदालु श्रावक-श्राविकाओं ने भावी आचार्यश्री की चरित्रमय जीवनी महेन्द्र चालीसा की स्तुति की | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने रत्न वंश की गौरवशाली आचार्य परम्परा का उल्लेख करते हुए भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा के चरित्रमय जीवन पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया | श्रावक संघ के कोषाध्यक्ष गौतमचंदजी मुणोत ने भावी आचार्यश्री के चरित्रमय जीवन का परिचय दिया |

स्वाध्यायी श्री रमेशजी जांगड़ा ने उत्तराध्ययन सूत्र के प्रथम अध्ययन विनय श्रुत पर सुन्दर विवेचन किया | स्वाध्याय संघ, तमिलनाडु के संयोजक नवरतनजी बाघमार, श्राविका मण्डल से शशिजी कांकरिया, युवक परिषद के शाखा प्रमुख संदीपजी ओस्तवाल, गुरुभ्राता विनोदजी जैन ने भावी आचार्यश्री के विशिष्ठ गुणों पर प्रकाश करते हुए गुणगाण किये | संघ मंत्री श्री अनोपचंदजी बागमार ने गुणगाण करते हुए दीक्षा दिवस का सुन्दर संचालन किया |

संघाध्यक्ष श्री प्रेमकुमारजी कवाड, कोषाध्यक्ष के. प्रकाशचंदजी ओस्तवाल, उपाध्यक्ष मदनलालजी बोहरा व अम्बालालजी कर्णावट, कांतिलालजी तातेड़, नवरतन मलजी चोरडिया, इंदरचंदजी कर्णावट, ज्ञानचंदजी ओस्तवाल, गौतमजी बोथरा, रूपराजजी सेठिया, युवक परिषद शाखा सचिव महावीरजी कर्णावट, वीरेंद्रजी कांकरिया, संजयजी चोरडिया, निखिलजी कांकरिया, आयुषजी तातेड़, वीरेन्द्रजी ओस्तवाल, पियुषजी ओस्तवाल, पवनजी छाजेड़, मोहितजी छाजेड़, करणजी कांकरिया, विशालजी बाफना, प्रवीणजी सेठिया सहित अनेक श्रदालुओं की उपस्थिति रहीं |

इस पावन प्रसंग पर श्री जैन रत्न युवक परिषद,तमिलनाडु के संचालन में बालक-बालिकाओं के ग्यारह दिवसीय ग्रीष्मकालीन धार्मिक एवं नैतिक संस्कार शिविर का शुभारंभ श्रावक संघ,तमिलनाडु के संघाध्यक्ष व पदाधिकारीगण की उपस्थिति में हुआ |

सामूहिक व्रत नियम प्रत्याख्यान, उपवास, पौरसी, सामूहिक वन्दना, उपाध्यक्ष श्री मदनलालजी बोहरा द्वारा मंगलपाठ पश्चात तीर्थंकरों व आचार्यों, उपाध्याय भगवन्त,भावी आचार्यश्री,साध्वी प्रमुखा व चरित्र आत्माओं की जय- जयकार के साथ भावीआचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा का दीक्षा दिवस जप तप त्याग पूर्वक सम्पन्न हुआ |

प्रेषक :-

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ – तमिलनाडु ” स्वाध्याय भवन ” 24 / 25 बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट साहूकारपेट, चेन्नई 600 079

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar