राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु और राजस्थान एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 13 अगस्त, 2022 को सायं 4.00 चिन्मय हेरिटेज आडिटोरीयम चेटपेट, में सम्पन्न हुआ।
विशिष्ट अतिथि एग्मोर निर्वाचन क्षेत्र के एम.एल.ए श्री आई.परंदामन, अध्यक्ष लिकमीचंद सिंघवी, चयनित अध्यक्ष मोहनलाल बजाज एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित किया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष लिकमीचंद सिंघवी ने प्रस्तुत किया। महासचिव जयंतीलाल तलेसरा ने रजत की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। छात्रवृत्ति चेयरमैन शांतिलाल एस जैन ने स्कालरसीप योजना के बारे मे बताया कि करीब 966 जरुरतमंद विद्यार्थियों को 32 लाख रुपयो की राशि दि जायेगी। विशिष्ट अतिथि का परिचय कोषाध्यक्ष गौतमचंद समदडिया ने दिया। परंदामन जी का सम्मान कैलाशमल दुगड तथा प्यारेलाल पीतलीया
कांतीलाल सिंघवी, शिवकुमार गोयनका ने माला व साल से किया। विशिष्ट अतिथि ने रजत के कार्यों की सराहना की और बताया कि राजस्थानी समाज सेवा और मानव सेवा में हमेशा आगे रहते हैं। तत्पश्चात परंदामन जी के कर कमलों द्वारा छात्रों को चेक प्रदान किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तमिलनाडु माहेश्वरी फाउन्डेशन के महेन्द्र मोहता द्वारा सभी विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा वितरण किया। अध्यक्ष लिकमीचंद सिंघवी तथा चेयरमैन शांतिलाल जैन ने विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट दिया। सह कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कोठारी ने कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर पुर्वाध्यक्ष सुभाष चन्द रांका, कांतीलाल सिंघवी, शिवकुमार गोयनका उपस्थित रहे।
महासचिव जयंतीलाल तलेसरा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीण कुमार टाटिया, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ललेश कुमार कांकरिया, गीरी बागड़ी, शांतिलाल कांकरिया, इन्दरचंद छाजेड, महेन्द्र कुकंलोल एवं अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। राष्ट्र गान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई व नमकीन वितरण किया गया।