उद्योजक अशोकजी तातेड “ सेवाधारी- पुजारी”इस उपाधी से ललवाणी परिवार द्वारा सन्मानीत! माता श्रीमती फुंदाबाई एवं पिताश्री श्रीमान नेमीचंदजी तातेड के स्म्रुति में भव्य रक्तदान शिबीर का आयोजन तातेड परिवार के ओर से निगडी में किया गया! अशोकजी तातेड परिवार गत 23 वर्ष से लगातार अपने माता पिता के स्म्रुति में रक्तदान शिबीर का लगातार आयोजन करता आया है!
इस समारोह मे 216 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और गत वर्ष तक 4051 बॉटल का रक्तदान रक्तदाताओं ने किया। हर रक्तदाता को आकर्षक भेंट वस्तु इस परिवार द्वारा प्रदान की जाती है! रक्तदान पुर्व गुरुआनंद प्रार्थना मंडल के और से सजोड सामुदायिक प्रार्थना यहॉं की जाती है! इसके अलावा तातेड परिवार के और से वर्षमे दो बार संत तुकाराम महाराज के पालखी का स्वागत कर वारकरी माता- पिता को भोजन एवं रुकने की व्यवस्था गत अनेक वर्षोसे की जाती है ! महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव मंदीर परिसर मे फरियाली का वितरण भाविकों को किया जाता है! इस अखंडीत मानव सेवा का औचित्य सामने रखकर आयोजक श्री अशोकजी तातेड को सुभाषजी ललवाणी परिवार के और से “ सेवाधारी -पुजारी” इस उपाधी से नवाजा गया! उन्हें शाल और माल्यार्पण से सन्मानीत किया गया ! सन्मान समारोह में पुना के प्रसिध्द उद्योजक श्री अशोकजी लोढा एवं सुजीत जी लोढा , ज्यूपिटर हॉस्पिटल की डॉ. अंजली महादुले एवं समाज के गणमान्य उपस्थित थे!
रक्तदान शिबीरका उद्घाटन डॉ. अंजली महादुले जी के करकमलों द्वारा हुआ ! इस अवसर पर प्रमुख अतिंथी थे ज्येष्ठ समाज सेवी सुभाषजी ललवाणी, पुनाके प्रसिध्द उद्योजक श्री अशोकजी लोढा, प्रा. शारदा जी चोरडीया, दर्शना जी तातेड ! समारोह का सुंदरसा आयोजन सौ सुरेखाजी, सागर जी एवं एकता जी तातेड ने किया! इस अवसर पर गुरु आनंद प्रार्थना मंडल, आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ एवं चंदनबाला महिला मंडल के सदस्य गण उपस्थित थे! अपने प्रस्तावना में सुभाषजी ललवाणी ने तातेड परिवार की सराहना कर उन्हें इन मानवता के अखंडीत कार्य के लिए धन्यवाद दिये ! उद्घाटन के अपने मनोगत में डॉ. अंजली महादुले ने अच्छे एवं तंदुरुस्त स्वास्थ्य के लिए महत्वपुर्ण सुजाव देकर नियमित रुपसे पालना का एहलान किया! सौ शारदाजी चोरडीया ने अतिथीयों का परिचय कर अपना मनोगत प्रकट किया



