राजस्थान पत्रिका एवं एक्सनोरा अहिंसा इंडिया बैनर के तत्वाधान मै आज माट्टू पोंगल सौकारपेट केसवा अय्यर स्ट्रीट में गौ माता की पूजा अर्चना कर मनाया गया। इस मौके पर गाए एवं बछड़ों का पांच वस्त्रों से शंगार कर उनकी पूजा एवं आरती की गई। हरा गास केले लड्डू खिलाए गए। इस मौके पर एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया के सचिव फतेहराज जैन ने कहा की गो माता हमे दूध, दही, गोबर, गोमूत्र, आदि देती है उससे कई प्रकार की औषधिया बनती है, जिससे शरीर कई रोगो से बचता है।
गो माता की पूजा हरेक परिवार को करनी चाहिए जिससे हमारे शरीर को शुद्ध ऊर्जा की प्राप्ति होती है। चारो और वातावरण शुद्ध रहता है। गोमाता का गोबर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है, रासायनिक खाद की जगह लेता है, गौमूत्र वायु शुद्ध करता है, आयुर्वेद ने इसे अमृत कहा गया है।
जब गाए आनंद मै रहेगी तब प्रकृति भी शांत रहेगी। इस मौके पर मंजुला जैन, वसुंधरा, अभिरामी, कीर्तिका, गोविंदराज, दीपक, राहुल, तमिलमनी, श्रीधर, विश्वनाथ, सारथी, शैलेश, शासीकुमार, एवं कई अहिंसा प्रेमियों ने भाग लिया।





