अरसीकेरे (कर्नाटक): अरसिकेरे स्थानक भवन में विराजित आयंबिल शिरोमणि परम पूज्य साध्वी श्री आगमश्रीजी म.सा नवदीक्षित श्री धैर्याश्रीजी म.सा के शुभ सानिध्य में संगीत अकाशना का आयोजन इन महापुरुषों के पुण्य दिवस पर मनाया गया।
श्रमण संघीय युवाचार्य प.पू श्री महेंद्रऋषिजी म.सा एवं उपप्रवर्तक प.पू श्री श्रुतमुनिजी म.सा के जन्मोत्सव तथा तेला तप आराधक प.पू.श्री विवेकमुनिजी म.सा की पुण्य स्मृति दिवस तथा कोटा संघ प्रवर्तीनी प।पू।प्रकाशकवरजी म.सा की दीक्षा जयंती एवं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष में अरसिकेरे स्थानक भवन में सभी ने उत्साह उमंग के साथ भाई – बहनों ने लाभ उठाया।
प. पू. धैर्याश्रीजी म.सा ने स्तवन गया,ऐसे 56 से अधिक एकासना हुए। आयंबिल शिरोमणि परम पूज्य साध्वी श्री आगमश्रीजी म.सा की 9 दिन निरंतर मौन साधना जप तप में रत है। आपश्री के निरंतर आयंबिल तप चालू है। विजयादशमी के दिन जोड़ी जाप के साथ महामंगलिक द्वारा मौन साधना संपन्न होगी।
इस मौके पर जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा के राज्य उपाध्यक्ष चेतन भलगट, सुरेश बोहरा, मदनलाल कटारिया, जितेंद्र भलगट, वर्षा बोहरा, नेहा बोहरा, वर्षा भंडारी, सुनीता गुगलिया आदि उपस्थित रहे।