एम के स्टालिन के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का हुआ प्रर्दशन
हमारे मुख्यमंत्री, हमारा गौरव- जीवन वृत्तांत को दर्शाती आर्ट गैलेरी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के जन्म के 70 वर्ष पुर्ण होने पर पेरिस स्थित अन्नादुरई हॉल में ‘हमारे मुख्यमंत्री – हमारा गौरव’ जीवन वृतांत को दर्शाती फोटो गैलेरी का प्रर्दशन किया गया।
स्थानीय विधायक, तमिलनाडु सरकार में मंत्री पी के शेखर बाबू के नेतृत्व में लगी प्रर्दशनी में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के जन्म से लेकर पढ़ाई, अभी तक के राजनैतिक दायित्व को प्रर्दशित प्रर्दशनी को देख लोगों ने सराहा। स्टालिन के 1976 के जैल को दर्शाती जीवंत झांकी सभी के लिए विशेष आकर्षक का केन्द्र रही। यह प्रर्दशनी रविवार तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
उससे पूर्व जनसभा में नगर निगम, चेन्नई के वार्ड न. 57 के पार्षद श्री राजेश जैन रंगीला ने सभी का स्वागत किया।
जैन महासंघ से श्री पन्नालाल सिंघवी, श्री सुरेश कातरेला, आंजणा समाज के निर्वतमान अध्यक्ष नरिंगाराम चौधरी, राजपुरोहित समाज से मेघराज राजपुरोहित, जैन तेरापंथ समाज से श्री विमल चिप्पड़, श्री स्वरूप चन्द दाँती, श्री कैलाश कोठारी, श्री विमल भण्डारी, श्री वैभव सिंघवी, गौतमजी कोठारी इत्यादि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि तमिलनाडु आज पुरे भारत में सबसे शांत राज्य है। हमारे मुख्यमंत्री हर वर्ग, समाज के लिए समान रूप से कार्य करते हैं। आज तमिलनाडु हमारी कर्म भूमि और कईयों की जन्म भूमि है। हमें हमारे मुख्यमंत्री के साथ हमारे अपने पार्षद भाई राजेशजी जैन जो हर समय हमारे साथ रहते हैं, हमें भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है।
भारतीय जैन संघठना से श्री राजेन्द्र दुगड़ ने कहा कि श्री करुणानिधि 2500वीं महावीर जन्मकल्याणक के चेयरमैन थे। आपने कहा कि हमें सर्वप्रथम साहूकारपेट की सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाना है, बीजेएस को देश के 100 जिलों में तमिलनाडु के 13 जिलों को पानी की समस्या से मुक्त बने, का सरकार के साथ एमओयू कर कार्य करना है, उसमें हमारे पार्षद महोदय राजेशजी जैन का सहयोग मिल रहा है।
महिला शक्ति से श्रीमती कमलादेवी मेहता ने कहा कि विश्व में महिला सबसे सेफ तमिलनाडु में है। शांतिलाल पुरोहित ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा वार्ड पार्षद राजेश जैन का अभिनन्दन किया गया। इस विशेष अवसर पर डीएमके से उत्तर चेन्नई जिला प्रभारी एलाया अरुणा, उत्तर पश्चिमी भारत के प्रवासी बंधुओं, जैन समाज एवं व्यापारी वर्ग, महिला शक्ति की शानदार उपस्थिति ने प्रवासी बंधुओं की एकता का शानदार परिचय दिया।
समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती