उप प्रवर्तक विनय मुनि जी गौतम मुनि महाराज जीसाहब के सानिध्य में जैन स्थानक मिन्ट ट्रीट में भव्य जैन पुस्तकालय का उद्घाटन आज संघ के उपाध्यक्ष निर्मलजी मरलेचा समाज प्रियाजी कमल जी कोठारी के हाथों हुआ।
इस अवसर पर आराधना भवन में विराजित संत रत्न भी पधारे पुस्तकालय के अंदर जैन धर्म के आगम प्राचीन साहित्य ग्रंथ आदी रखे जायेगे इससे पूर्व जैन भवन से विशाल वर घोड़े के साथ जुलूस रवाना हुआ।
जुलूस जयकारों के साथ जैन स्थानक पहुंचा। सर्वप्रथम मंगल नवपद जाप हुआ। इस अवसर पर गुरु भगवानतो ने कहा आज ज्ञान पंचमी के दिन इस तरह के कार्य होना वास्तव में संघ का गौरव बढ़ाने वाले हैं। पुस्तकालय के माध्यम से लोगों मे साहित्य ज्ञान अर्जन एवं धर्म के बारे में जानकारी बढ़ेगी।
इस तरह के कार्य हमारे प्राचीन साहित्य ग्रंथों को संरक्षण प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में गौतम दुग्गड पवन जीपोखरना नवरत्न जी डोसी उपस्थित थे।
पुस्तकालय जल्द ही आम लोगों के लिए खोला जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री मंगल चंद जी खारीवाल ने किया।