अरसिकेरे (कर्नाटक): आयंबिल शिरोमणि परम पूज्य साध्वी श्री आगमश्रीजी म.सा नवदीक्षित श्री धैर्याश्रीजी म.सा आदि ठाणा 2* शनिवार *सुबह ठीक 8:30 बजे श्री वसुपूज्य स्वामी जैन उपाश्रय से विहार करके जयकारों के साथ भलगट निवास (शा मदनलालजी जवानमलजी भलगट)* में मंगल प्रवेश हुआ और प्रवचन हुआ जिसमें पूज्य आगमश्रीजी म.सा ने मनुष्य के जीवन पर प्रकाश डाला,मनुष्य जीवन हीरा,माणक, मोतियों से भी अमूल्य है, अनंत पुण्योदय से मनुष्य जन्म एवं जिनवाणी श्रवण करने का लाभ मिलता है जिसको हम सार्थक बनाकर अपने जीवन को धन्य बनाएं,नवदीक्षित साध्वी धैर्याश्रीजी ने गुरु के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए एक गीतिका प्रस्तुत की।
महासतीजी के सानिध्य में हर शनिवार को नवयुवक मंडल का जाप एवं प्रार्थना का कार्यक्रम पुनः प्रारंभ किया गया!कल सुबह विहार भलगट परिवार से बोहरा परिवार मे होगा।
इस मौके पर चातुर्मास समिति अध्यक्ष मोहनलाल भलगट,संघ मंत्री चेतन बौहरा,युवा कॉन्फ्रेंस के राज्य उपाध्यक्ष चेतन भलगट, युवक मंडल के अध्यक्ष पुनीत गुगलिया, मदनलाल भलगट,शांतिलाल गुगलिया, छगनलाल सोलंकी, बाबूलाल भंडारी,रमेश भलगट, सज्जन चोपड़ा, मदन कटारिया, गौतम चोपड़ा, विकास मेहता, नरेश भलगट,पंकज,विनोद, रिदम, मोहित,प्रियांश एवं महिला मंडल, बहू मंडल, बालिका मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
सभा का संचालन चेतन भलगट ने किया।