Sagevaani.com @ट्रिप्लीकेन, चेन्नई : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या शासनश्री साध्वी शिवमालाजी ठाणा 4 के पावन सान्निध्य में शुक्रवार प्रात: प्रवचन के समय श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट के तत्वावधान में, तेरापंथ भवन, ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में नमोत्थुणं का भव्य जप अनुष्ठान आयोजित हुआ।
भय विजेता, स्वयं सम्बुद्ध, लोकनाथ जिनेश्वर प्रभु के स्तुतिपरक सूत्र के जप अनुष्ठान मे सैकड़ो श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस आध्यात्मिक आनंदमय जीवन सम्प्राप्ति सहेतुक मंगलकारी अनुष्ठान से धर्म सभा गुंजायमान हुई। यह समाचार ट्रिप्लीकेन तेरापंथ ट्रस्ट के मंत्री श्री विजयकुमार गेलड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।