वेलूर. यहां वालाजा स्थित श्री धन्वंतरि आरोग्य पीठम में शनिवार को आणी उत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान स्वर्ण शनिश्वरण की विशेष पूजा की गई।
ज्ञानगुरु मुरलीधर स्वामी के सान्निध्य में पुजारियों ने तेलाभिषेक, पुष्पाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। आणी उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।