आज एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया द्वारा भगवान महावीर स्वामीजी के 2624 वे जन्म कल्याणक दिवस के उपलक्ष में जीवदया कार्यक्रम मरीना बीच पीजीयौन फीडिंग सेंटर में कबूतरों को जवाहर, मूंग, अनाज देकर मनाया गयाl इस मौके पर एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया के महा सचिव फतेहराज जैन ने कहा भगवान महावीर स्वामी जीवदया प्रतिपालक थे। उनके उपदेश जियो ओर जीने दो हर एक जीव को जीने का हक है, हमें सोटे सोटे जीवो के प्रति करुणा भाव रखने चाहिये।
जीवो की रक्षा करने से हमारा जीवन उज्वल बनता है। भगवान महावीर ने जीवदया को अपने जीवन का केंद्र बिंदु बनाया और “अहिंसा परमो धर्मः” के सिद्धांत को स्थापित किया। जिसका अर्थ है कि सभी जीवों के प्रति दया और अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। भगवान महावीर के उपदेशों का पालन हर व्यक्ति को अपने जीवन में करने का प्रयास करना चाहिए। इस अभियान में गोविंदराज, ससीकुमार, सारथी, इंद्रजीत, चंद्रशेखर, तमिलमणि, एवं कई जीवदया प्रेमी उपस्थित थे।