Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

भगवान महावीर सेवा समिति का 400 वां मानव सेवा कार्यक्रम रविवार को

भगवान महावीर सेवा समिति का 400 वां मानव सेवा कार्यक्रम रविवार को

गुरू गणेश पुण्यतिथि भी

पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी म सा के सान्निध्य में टी.नगर स्थानक में होगा आयोजन

चेन्नई : श्री एस एस जैन संघ माम्बलम-टी.नगर के तत्वावधान में एवं स्थानक में विराजित स्वर्ण संयम आराधक जिनशासन प्रभावक पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी म सा के पावन सान्निध्य में दिनाँक 18 जनवरी रविवार को कर्नाटक गज केसरी खद्दरधारी पूज्य श्री गणेशलालजी म सा की पुण्यतिथि तप त्याग व 2-2 सामायिक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाई जायेगी। कार्यक्रम के तहत सवेरे 7.30बजे से 8 बजे सामूहिक प्रार्थना व जाप, 8बजे से 9 बजे गुणानुवाद सभा, 9 बजे से 9.30बजे भगवान महावीर सेवा समिति का 400 वा मानव सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। राजस्थान रत्न श्री सुभाषचंदजी रांका व समाज सेवी श्री विमलचन्दजी धारीवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

       संस्थापक डॉ एम उत्तमचन्द गोठी ने बताया कि भगवान महावीर सेवा समिति की स्थापना वर्ष 1995 में एक प्रवचन से प्रभावित होकर की गई थी। पिछले 31 वर्षों से हर अमावस्या को मानव सेवा, साधर्मिक सेवा, मेडिकल कैम्प व अन्नदान- महादान के परोपकारी कार्य अनवरत जारी है। आगामी रविवार को सेवा समिति का 400 वा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मानव सेवा,वृद्धाश्रम व साधर्मिक भाई बहनों को आवश्यक सामग्री एवं अन्नदानं कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar