भ. महावीर स्वामी जी का 2624 जन्मकल्याणक विविध कार्यक्रमो के माध्यम से आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के प्रांगण मे संप्पन्न! आज भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव बडे धुमधाम से एवं कार्यक्रमो के माध्यम से संप्पन्न हुआ! महावीर स्वामीजी की प्रतिमा का जुलुस तिलक चौक से प्रारंभ हो स्थानक भवन मे असंख्य भाविको संग पहुंचा!
भगवान महावीर स्वामी जी की 27 भव की गाथा
50 बच्चे द्वारा संप्पन्न हुई! जन्मोत्सव का पालना जिसमे दो महिने का जैनम महावीर बना! यह सारा आयोजन पाठशाला की अध्यापिका पल्लवी नहार सारिका ओस्तवाल, सोनल सोनी आदि ने किया जिनका सहयोग संगीता मंडलेचा ने दिया! पायल मुथ्था शितल बोहरा, पुजा मुथ्था रिचा कटारिया लिना पोखर्णा ने नवकार मंत्र सादर कर महोत्सव का प्रारंभ किया! पुजा भंसाली ने स्वागत गीत गाया ! शितल बोहरा और प्रकाश मुनोत राहुल पारख विक्षा ओस्तवाल ने सुंदर भजन की प्रस्तुती की !
मंजुजी संचेती, सुनंदा जी लोढा, पुष्पाजी छाजेड मनोगत ने अपने मनोगत रखे । निता ओस्तवाल ने जिनेश्वरी की जानकारी दी! निगडी पुलीस स्टेशन के वरिष्ऱ्ठ निरीक्षक श्री शत्रुघ्न जी माली से प्रितिमा को वंदन कर अपने श्रध्दा सुमन अर्पित किये ! युवा साथियो द्वारा रक्तदान शिबीर का आयोजन किया गया था ! आयोजन युवा टीम द्वारा तुषार जी मुथा के नेत्रुत्व मे डॉ. विकास जी मंडलेचा के कर कमलोद्वारा हुआ! 45 बॉटल रक्त का संकलन हुआ! वर्षितप एवं आयंबील ओली आराधको का सन्मान जवाहर जी तुषारजी धनेश जी मुथा परिवार द्वारा हुआ!
भगवान महावीर स्वामीजी के जन्मकल्याणक के पालने को झुलाने का कांतीलालजी राजेश जी मुनोत गोकुलप्यार परिवारको मिला ! पॉंचसौ से ज़्यादा धर्मप्रेमियोंकी उपस्थिती यह समारोह की फलश्रुती! श्री संघ के विश्वस्त मंडल के जवाहर जी मुथा, विजयजी गांधी, नेनसुख जी मांडोत, राजेंन्द्रजी छाजेड, धनराज जी छाजेड, सुर्यकांतजी मुथीयान, मोतीलालजी चोरडीया, सचिन जी गांधी, राजेंन्द्र जी रातडीया, श्रीकांत जी नहार नितीन जी छाजेड, हिरालालजी लुणावत, मदनलालजी कोचर दिलीपजी फिरोदिया, पोपटलालजी कर्नावट, मिराबाई लुणीया, ज्योति जी खिंवसरा आदि ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी! प्रविण गादिया, विजय नहार , चंद्रकांत छाजेड, राजकुमार जैन, जयकुमार ओस्तवाल ,सागर छाजेड आब्बड एवं समस्त युवा टिम का गौतम प्रसादी आयोजन में सहयोग मिला! निगडी प्राधिकरण श्री संघ के अध्यक्ष तथा जैन कॉन्फ़्रेंस पंचम झोन के अध्यक्ष नितिन बेदमुथा , दिपस्तंभ के अध्यक्ष सुभाषजी रांका गौतम निधी के आपत्ति व्यवस्थापन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मुनोत आदि की अपने सहयोगी संग उपस्थिती, गुरु आनंद प्रार्थना मंडल सुयश प्रार्थना मंडल, यमुना नगर तथा शाहु नगर प्रार्थना मंडल, चंदनबाला महिला मंडल. ब्राम्ही एवं सुशील बहुमंडल की सदस्य/ सदस्या उपस्थित थे! जुलुस का विविध स्थानोपर थंड पेय जलपान आदिद्वारा स्वागत हुआ!
संघाध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी ने सभी उपस्थित महानुभावोंका स्वागत कर धन्यवाद दिये !