प्रातः स्मर्णीय युग निर्माता, प्रतिपल वन्दनीय उत्तक्रांती प्रदाता परम पूजनीय आचार्य प्रवर श्री 1008 श्री रामलाल जी म. सा.बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्रद्धेय श्री राजेशमुनि जी म.सा. आदि ठाणा एवं महासतीयाजी के दर्शनार्थ एवं बंगलोर से मुमुक्षु कु. जिया जी कोठारी 18-वर्ष (सुपुत्री:- श्री मती कविता जी, श्री मान प्रकाशजी सा कोठारी) सुपौत्री (श्री मति मंजुबाई जी श्री प्यारेलाल जी सा कोठारी) बैंगलोर, देवगढ निवासी की जैन भागवती दीक्षा अनुमोदना हेतु भीलवाड़ा, बड़ी सादड़ी, ब्यावर एवं जयपुर में सेवा दर्शनार्थ श्री संघ मेवाड़ की पावन धरा गत दिनाँक 03/10/24 से 08/10/24 तक गया था।
गुरु दर्शन यात्रा सयोजक ललित खिंवसरा के नेतृत्व में प्रवीण बोथरा, एवंत कंकरिया, प्रियंका कोठारी। इनके अलावा हर्षुल सोनी, संपत दक, कमलेश गांधी, सुशील पींचा, विजय कोठारी, मोहित रांका एवं अन्य युवा साथियों ने साथ मिलकर गुरु दर्शन यात्रा संघ कार्य को पूर्ण किया। इस संघ के मुख्य लाभार्थी संघ के मुख्य लाभार्थी श्रीमान राजकुमार जी अनिलकुमार जी अनुरागकुमार जी सिपानी उदरामसर, कोरमंगला बेंगलुरू।