श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ कम्मनहल्ली अध्यक्ष: विजयराज चुत्तर, मंत्री: हस्तीमल बाफना।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ कम्मनहल्ली में कर्नाटक तप चंद्रिका प.पू. आगमश्रीजी म.सा. ने बताया अपनी आत्मा से पूछो हमारे शक्ति अनुसार धर्म करते हैं क्या ? लोग धर्मी कहे ऐसा हमारा जीवन है क्या ? स्वयं को परखना है। मैं धर्मी हूं या नहीं। अष्टावक्रजी का उदाहरण देकर समझाया। बाहय को मत देखो आत्मा को देखो।
प.पू. धैर्याश्रीजी म.सा. ने बताया अंतर के पट को खोलना है, दूसरों को टटोलना नहीं है। दूरदर्शन नहीं अंतर दर्शन करना है। 25 अगस्त को सामुहिक एकाशन महोत्सव रूप में जन्म जयंती मनाई जाएगी।
बीजेएस (BJS) कर्नाटक राज्य के अध्यक्ष श्री उत्तमचंदजी बांटिया साथ में हेड ऑफिस पुणे से निलेश शिंदे, सचिन वालुजकर ने वंदन दर्शन किया तथा सकल जैन समाज एक नई “जल क्रांति”करने के लिए सज हो इस अभियान की जानकारी देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अध्यक्ष विजयराज चुत्तर ने स्वागत किया। संचालन मंत्री हस्तीमल बाफना ने किया।