चेन्नई. तेरापंथ जैन विद्यालय में विराजित मुनि ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। मुनि ने 27भवों का विवरण प्रस्तुत किया।
मुनि विमलेश कुमार ने कहा मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जिसके पास भाषा का भंडार भरा है, शब्द है, शब्दकोश है, विकसित दिमाग है, मन है, भाव है।
84 लाख जीवयोनि में सर्वश्रेष्ठ मनुष्य है क्योंकि मनुष्य के पास भाषा और शक्ति दोनों है। मुनि विनीत कुमार ने भगवान ऋषभ के पुत्र बाहुबली के जीवन का वर्णन एवं उनके जीवन पर आधारित घटनाओं पर प्रकाश डाला।