आज बुधवार 3 मई 2023 वैशाख शुक्ल त्रयोदशी को पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचन्द्रजी म.सा का 61 वां दीक्षा दिवस श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट चेन्नई में जप तप त्याग पूर्वक मनाया गया |
श्रावक संघ,तमिलनाडु के कोषाध्यक्ष श्री गौतमचंदजी मुणोत ने उपाध्याय श्री के जन्म से चरित्रमय जीवन पर प्रकाश डाला | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर.नरेन्द्रजी कांकरिया ने पण्डित रत्न उपाध्यायश्री मानचंद्रजी म.सा के ऋजुता, सरलता, कषाय मंदता, विद्धवता, कालोकाल नियमितता, अप्रमतता, मधुरभाषी, प्रशांतमना, आत्मार्थी आदि विशिष्ठ गुणों के अनेक उद्दरण धर्म सभा में रखें |
स्वाध्यायी गुरुभ्राता श्री विनोदजी जैन ने जैन धर्म का मौलिक इतिहास के वांचन पश्चात उपाध्यायश्री के अनेकों उपकारों का वर्णन किया | श्री रुपराजजी सेठिया व धर्म सभा में उपस्थित श्रदालुओं ने उपाध्याय भगवन्त श्री मानचन्द्रजी म.सा के गुणगाण रुप में मान चालीसा व उपाध्याय मान महान हैं प्राथना के साथ सामूहिक स्तुति की |
सामूहिक व्रत, नियम, प्रत्याख्यान, पौरसी, मंगलपाठ, वन्दना, तीर्थंकरों, श्रमण भगवान महावीर स्वामी, आचार्यों, उपाध्याय भगवन्त, भावी आचार्यश्री, साध्वी प्रमुखा व चरित्र आत्माओं की जय-जयकार के साथ उपाध्याय श्री मानचन्द्रजी म.सा का 61 वां दीक्षा दिवस जप तप त्याग पूर्वक सम्पन्न हुआ |
प्रेषक :-
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ – तमिलनाडु ” स्वाध्याय भवन “*
24 / 25 बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट साहूकारपेट, चेन्नई 600 079