पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचन्द्रजी म.सा की 91 वीं जन्मजयन्ति श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान में ज्ञान दिवस के रुप में मनाई |
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ-तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट चेन्नई में पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचन्द्रजी म.सा की 91 वीं जन्मजयन्ति ज्ञान दिवस के रुप में मनाई |
वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने सम्यक्त्व,देशविरत श्रावक आदि गुणस्थान के स्वरुप पर विवेचन किया |
वरिष्ठ स्वाध्यायी लीलमचन्दजी बागमार ने उपाध्यायश्री के चरित्रमय जीवनी की स्तुति की |
श्रावक संघ तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने जन्मजयन्ति ज्ञानदिवस के प्रसंग पर कहा कि उनका जन्म जोधपुर मेंश्रावक रत्न अचलचन्दजी-श्रीमती छोटाबाईजी के यहां आज की ही तिथि माघ कृष्ण चतुर्थी को हुआ | जोधपुर में आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा के सानिध्य में वैराग्य को प्राप्त किया | उनके शिष्यरत्न पंडित रत्न श्री लक्ष्मीचंदजी म.सा से मानचंद्रजी का बाल्यकाल से ही लगाव था व उनके सानिध्य में ज्ञानार्जन किया |
उन्होंने,उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा गुणगान करते हुए मौलिख विशेषताओं का विशेष रुप से उल्लेख करते हुए उनके विनम्र सेवा,विनय, सरलता,समर्पण भाव के संस्मरणों पर प्रकाश किया | उपाध्याय के सारए, वारए व धारए गुणों का उपाध्याय मानचंद्रजी के जीवन में उदघटित होना | चौथे आरे के बानगी रुपी उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचन्द्रजी म.सा ने बाबाजी महाराज व सहवर्ती गुरुभाई महाराज सन्त रत्नों की निग्लान भावों से सेवा की | उपाध्याय भगवन्त की दीक्षा मगनराजजी महनोत के साथ जैनाचार्य पूज्यश्री हस्तीमलजी महाराज सा के मुखारविन्द से सरदार स्कूल जोधपुर जहां से उन्होंने मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की उसी स्कूल में जैन भागवती दीक्षा प्राप्त कर दीक्षित हुए व बड़ी दीक्षा मुथाजी का मन्दिर,नागोरी गेट,जोधपुर में हुई |
श्रावक संघ के कोषाध्यक्ष श्रावक रत्न श्री अम्बालालजी कर्णावट व उपाध्यक्ष स्वाध्यायी श्री गौतमचंदजी मुणोत ने गद्य के माध्यम से उपाध्याय श्री के गुणगान किये |
ज्ञानदिवस के प्रसंग पर रुपराजजी सेठिया,दीपकजी-योगेशजी श्रीश्रीमाल,उच्छबराजजी गांग, सुगनचंदजी मुथा की सामायिक साधना में उपस्थिति प्रमोदजन्य रही |
जैन संकल्प, व्रत-नियम-प्रत्याख्यान के पश्चात आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने मांगलिक श्रवण कराई |
प्रेषक :-
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ-तमिलनाडु 24/25- बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट साहूकारपेट चेन्नई -तमिलनाडु