श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ कम्मनहल्ली में कर्नाटक तप चंद्रिका प.पू. आगमश्रीजी म.सा. ने प्रवचन में बताया हमारा परिवार कैसा है। परिवार को समय दो, संस्कार दो, समाधान दो, स्नेह दो, तो आपका परिवार एक आदर्श परिवार होगा। बाहर की मीटिंगे बढ़ गई तो घर की सेटिंग बिगड़ गई।
प.पू. धैर्याश्रीजी म.सा. ने बताया जो भी कार्य करना है इसमें इमानदारी रखना है। बेईमानी छोड़ना तो ही हमारे जीवन की सार्थकता है। बच्चों का संस्कार शिविर हुआ। संगीत स्पर्धा हुई। बहुत अच्छी तरह से प्रोग्राम हुआ। कांफ्रेंस विहार सेवा मंडल ने दर्शन वंदन धर्म लाभ लिया। मंत्री हस्तीमल बाफना ने अभिवादन किया। अध्यक्ष विजयराज चुत्तर ने स्वागत किया। संचालन सुधीर सिंघवी ने किया।