चेन्नई. साहुकारपेट के जैन स्थानक में विराजित जयधुरंधर मुनि ने कहा कि मनुष्य को अपने साधना को भंग नहीं होने देना चाहिए बल्कि जब इसमें लगे तो दायरे बना लेेनी चाहिए। सच्चे लोगों के पास अनमोल ज्ञान के अलावा कुछ नहीं होता है।
लेकिन उनके जैसा ज्ञान किसी और के पास नहीं होता है। परिवर्तन तो संसार का नियम है समय आने पर अगर खुद को नहीं बदला गया तो समय बदल जाता है। इसलिए जब भी मौका मिले तो धर्म आराधना कर जीवन में बदलाव लाने का प्रयास कर ही लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में अगर अच्छे मार्गो के लिए परिवर्तन होता है तो उससे जीवन का उत्थान होता है।
संसार के सभी घर वेटिंग रूम की तरह होते है सही समय आने पर आत्मा के शाश्वत जीवन में प्रवेश करे। ऐसा करने वालों का जीवन अपने आप ही बदल जाएगा। उन्होंने संस्कार जलपान पर कहा जैन लोगो मे देने की भावना उनको दूसरो से अलग करती है।
यही परमात्मा की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर जलपान के चेयरमैन अजीत झागङा का धर्म दरबार में शाल माला मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।