Share This Post

Khabar

परमआराध्या आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 33 वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया 

परमआराध्या आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 33 वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया 

परमआराध्या आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 33 वां आचार्य पदारोहण दिवस ज्येष्ठ कृष्ण [ बदी ] 5 पंचमी आज बुधवार 10 मई 2023 को सामायिक-स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में रत्नवंश के अष्ठम पट्टधर आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 33 वां आचार्य पदारोहण दिवस आज बुधवार 10 मई 2023 को तीन -तीन सामायिक साधना जप-तप-त्याग पूर्वक मनाया गया | आचार्य भगवन्त के गुणगान रुप में उपस्थित श्रदालुओं ने आचार्य हीरा चालीसा की सामुहिक स्तुति की।

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ – तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर. नरेन्द्रजी कांकरिया ने,33 वर्षो पूर्व आज ही की तिथि पर सूर्यनगरी जोधपुर के सरदार स्कूल में सम्पन्न आचार्य श्री हीराचंद्रजी म.सा के चादर महोत्सव पर स्वयं प्रत्यक्ष रुप से उपस्थित रहने को अपने जीवन की पुण्यवानी बताते हुए धर्मसभा में आचार्य चादर महोत्सव का दृश्य चित्रण शब्दों के माध्यम से रखा और बताया कि उस पावन प्रसंग में,मुझे अपने पिताश्री व बहन के साथ उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ |

उस प्रसंग पर आचार्यकल्प श्री शुभचन्दजी म.सा, वीरपुत्र श्री घेवरचंदजी म.सा, उपाध्याय भगवन्त पण्डित रत्न श्री मानचन्द्रजी म.सा, प्रवर्तिनी, उप- प्रवर्तिनी महासती मण्डल सहित 53 चरित्र आत्माओं की उपस्थिति थी | उपाध्याय श्री मानचन्द्रजी म.सा, आचार्यकल्प श्री शुभचन्दजी म.सा, श्री घेवरचंदजी म. सा द्वारा शुभकामनाओं के रुप में उच्चरित शब्दों का उल्लेख किया और उपाध्याय श्री मानचंद्रजी म.सा द्वारा आचार्यश्री हस्तीमलजी म.सा की खादी वाली चादर पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा को ओढाई गयी |

कार्याध्यक्ष आर.नरेन्द्रजी कांकरिया ने धर्मसभा का संचालन करते हुए चादर महोत्सव के दृश्य का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि आचार्य श्री हीराचंद्रजी म.सा ने उस पावन प्रसंग पर रत्नसंघ के सभी सन्तमण्डल व महासतीजी के नामों का उल्लेख करते हुए सभी से प्राप्त सहयोग के लिए कृतज्ञ भाव रखते हुए नन्दी सूत्र में वर्णित संघ रुपी तीर्थ को वन्दन करते हुए, आचार्य पद के चादर की जिम्मेदारी को स्वीकार्य किया और स्थानकवासी परम्परा के विभिन्न संघो के आचार्यों, उपाध्यायों व महापुरुषों के रत्नवंश के साथ वर्षों से चले आ रहे प्रेम, स्नेह व मधुर संबंधों का महापुरुषों के नाम सहित स्मरण किया |

स्वाध्यायी श्री सुमेरचंदजी बागमार, कांतिलालजी तातेड़, श्री गौतमचंदजी मुणोत, श्रीमती पुष्पलताजी गादिया ने हृदयस्पर्शी भजन के माध्यम से आचार्यश्री की स्तुति की | श्रावक संघ तमिलनाडु के पूर्वमंत्री कुशलवक्ता श्री जवाहरलाल जी कर्णावट,वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री चम्पालालजी बोथरा, स्वाध्याय संघ, तमिलनाडु के संयोजक नवरतनजी बागमार, आध्यात्मिक शिक्षण बोर्ड के संयोजक अशोकजी बाफना, गुरुभ्राता मनिषजी उज्जवल, धार्मिक अध्यापक विनोदजी जैन ने आचार्यश्री के चरित्रमय जीवन, मौलिक गुणों व संघ-समाज पर किये गए उपकारों का उल्लेख करते हुए गुणगाण किए |

धर्मसभामें श्री बी.सुरेशजी बाफना, अम्बालालजी कर्णावट, रविंद्रजी कवाड, महावीरजी लोढा, के. प्रकाशचन्द जी ओस्तवाल, ज्ञानचंदजी ओस्तवाल, गणपतजी बाफना, वीरेंद्रजी कांकरिया, गौतमजी बोथरा, रमेशजी जांगड़ा, रुपराजजी सेठिया, नवरतनमलजी चोरडिया, इंदरचन्दजी कर्णावट, युवक परिषद के शाखा प्रमुख एम. संदीपजी ओस्तवाल, बी.संजयजी चोरडिया, पियुषजी ओस्तवाल, जे.अभयजी कर्णावट, पी.वीरेंद्रजी ओस्तवाल, दीपकजी श्रीश्रीमाल, सुनीलजी सांखला, वी. नवीनजी सुराणा, के.मनिषजी तातेड़, आयुषजी तातेड़, श्रीमती जबरचंदजी बोथरा, गंगादेवीजी कर्णावट, उर्मिलादेवीजी कांकरिया, सुबीताजी सुराणा, प्रियंकाजी सुराणा, बसन्ती देवीजी कर्णावट, मैनाबाईजी बैद, शोभादेवीजी कर्णावट, शशिजी कांकरिया, लीलादेवीजी ओस्तवाल, विनीताजी गड़वानी सहित चेन्नई के अनेक उपनगरों से श्रावक श्राविकाओं ने तीन-तीन सामायिक की साधना की |

उपस्थित श्रदालुओं ने एकासन, उपवास व्रत- नियम व सामूहिक प्रत्याख्यान किए | श्रावक संघ- तमिलनाडु के क्षेत्रीय प्रधान वीरभ्राता श्री इंदरचंद जी सुराणा ने मंगल पाठ सुनाया | तीर्थंकरों, आचार्य हस्ती, आचार्य हीरा, भावी आचार्य महेन्द्र, उपाध्याय मान, साध्वी प्रमुखा व समस्त चरित्र आत्माओं की जय- जयकार के साथ आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का 33 वां आचार्य पदारोहण दिवस कार्यक्रम जप-तप- त्याग पूर्वक संपन्न हुआ |

प्रेषक :-
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ – तमिलनाडु ” स्वाध्याय भवन ”
24 / 25 बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट साहूकारपेट, चेन्नई 600 079.

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar