पनवेल श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी श्री संयमलताजी म. सा.,श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे कल्याणकारी अनुष्ठान सानंद संपन्न हुआ। मंगलाचरण के पश्चात श्री महेंद्र रौनक सुराणा, सौ. पिंकी अशोक रांका, श्री नितिन विपिन संजय मुणोथ, मोतीलाल कटारिया, संजय सोनी, महिंद्र कोटरिया , आनंदीलाल सुराणा, प्रकाश सिंघवी ने सजोड़े मंगल कलश की स्थापना की।अनुष्ठान का लाभ सुराणा परिवार, रांका परिवार एवं मुनोत परिवार ने लिया। धर्म सभा में कोमल बांठिया ने 9 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किये। चातुर्मास आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र खैरोदिया ने बताया कि शुक्रवार को मरुधर केसरी श्री मिश्रीमल जी म. सा. एवं शेरे राजस्थान श्री रूप मुनि जी म. सा. कि जन्म जयंती एकासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
पनवेल में कल्याणकारी अनुष्ठान हुआ संपन्न – साध्वी संयमलता
