चेन्नई. एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वीवृदा धर्मप्रभा व स्नेहप्रभा के सान्निध्य में वरिष्ठ प्रवर्तक रूपमुनि के देवलोक गमन के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
साध्वी धर्मप्रभा ने कहा ऐसे महान संत की क्षतिपूर्ति करना मुश्किल ही नहीं असंभव है। उन्होंने अपने जीवन में जीवदया, मानव सेवा संगठन, समाज सेवा आदि अनेक कार्य किए। उनके गुणों के सामने पदवियां भी छोटी पड़ती हैं।
साध्वी ने उनकी जीवनी एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। सभा में सज्जनराज सुराणा, पारसमल लोढा, भरतकुमार बाघमार, विमलचंद नाहर व मंगलचंद डागा ने भी विचार व्यक्त किए।