Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त श्री मानचन्द्रजी म.सा का तृतीय स्मृति दिवस मनाया गया

पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त श्री मानचन्द्रजी म.सा का तृतीय स्मृति दिवस मनाया गया

*श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त श्री मानचन्द्रजी म.सा का तृतीय स्मृति दिवस मनाया गया!

*आज पोष शुक्ल सप्तमी गुरुवार दिनांक 29 दिसम्बर 2022 को स्वाध्याय भवन साहूकारपेट,चेन्नई में शान्त-दान्त गंभीर प्रबल पुरुषार्थी पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त श्री मानचन्द्रजी म.सा का तृतीय स्मृति दिवस जप-तप-त्याग पूर्वक सामायिक -स्वाध्याय दिवस के रुप में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु के तत्वावधान में मनाया गया |*

*वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री विनोदजी जैन ने आचार्य हस्तीमलजी म.सा की कृति “जैन धर्म के मौलिक इतिहास ” का वांचन करते हुए गुणगाण किये | धर्मसभा में वरिष्ठ स्वाध्यायी श्रीचम्पालालजी बोथरा महावीरचंदजी तातेड़ श्री अशोकजी बाफना श्री गौतमचंदजी मुणोत श्री नवरतनमल जी चोरडिया ने उपाध्याय भगवन्त के जीवन परिचय संस्मरणों के संग गद्य-पद्य रुप में विस्तृत गुणगाण किये | श्री जैन रत्न युवक परिषद, तमिलनाडु के शाखा प्रमुख श्री संदीपकुमारजी ओस्तवाल ने गुणगाण करते हुए गुणों को अंगीकार करने की भावना रखी | श्री इंदरचंदजी कर्णावट श्रीमती पुष्पलताजी गादिया ने गुरुवर मान महान हैं, प्राथना से स्तुति की |*

*श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष श्री आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने उपाध्याय भगवन्त के चरित्रमय जीवन के गुणगान करते हुए उपाध्याय भगवन्त की भाषा समिति, निरवद्य भाषा,विनम्रता,निराडम्बरता,* *विनयशीलता आदि विशिष्टतापूर्ण अनेक संस्मरणों का चित्रण धर्मसभा में रखा |*

*वरिष्ठ सुश्रावक श्री रुपराजजी सेठिया ने जैन सूत्र व संकल्प करवाया | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के उपाध्यक्ष श्री अम्बालालजी कर्णावट ने मंगल पाठ सुनाया | सामायिक परिवेश में उपस्थित श्रावक-श्राविका गण ने व्रत-नियम-प्रत्याख्यान किये | श्रमण भगवान महावीरस्वामी आचार्य भगवन्तों,उपाध्याय भगवन्त,साध्वी प्रमुखा व चरित्र आत्माओं की जयजयकार के संग स्मृति दिवस कार्यक्रम पूर्ण हुआ |*

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

*प्रेषक*

*श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक* *संघ-तमिलनाडु” स्वाध्याय भवन ” 24/25-बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट, साहूकारपेट, चेन्नई [ तमिलनाडु ]*

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar