आज नौ दिवसीय श्री घंटाकर्ण महावीर महादेव का विशेष प्रभावकारी जाप का शुभारंभ उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री पीयूष मुनि जी महाराज आदि ठाणा एवं प्रतिभा पुंज गुरूणी श्री अनीता जी महाराज आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में जैन स्थानक गुड़ मंडी जालंधर शहर में हुआ।
विशेष रूप से गुरु चरणों में दर्शन प्रवचन श्रवण हेतु उपस्थित श्री सुधीर जैन कोटा राष्ट्रीय मंत्री श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली को श्री संघ जालंधर द्वारा सम्मानित भी किया गया। प्रथम दिन प्रभावना का लाभ श्रीमती सविता जैन-श्री सतपाल जैन प्रधान एस एस जैन सभा रजि जालंधर द्वारा लिया गया।