आज विजयनगर में विराजित साध्वीश्री प्रतिभाश्री जी म सा के सानिध्य में नवरात्रा के 9 दिनों के जाप अनुष्ठान के कार्यक्रम प्रारम्भ हुए।
साध्वी प्रतिभाश्री जी आज से ही नो दिनों तक मौन साधना में रहते हैं।इसमें किसी को भी मिलना या दर्शन देने का कार्य नहीं होता है।साध्वीश्री 5 ऑक्टोम्बर को विजयादशमी के दिन प्रवचन के पश्चात 10.31बजे अपनी साधना पूर्ण करते हुए महा मंगलकारी मंगलपाठ सुनायेंगे।
साध्वीश्री दीक्षिता श्रीजी व प्रेक्षा श्रीजी द्ववारा नवरात्रा के नो दिनों में अलग अलग आकृति में बिठाकर अलग अलग लक्ष्मी की साधना अलग अलग जाप अनुष्ठान के द्ववारा करवाएंगे।
आज स्वस्तिक की आकृति में बैठाकर संस्कार लक्ष्मी की साधना पैंसाठीया मंत्र द्ववारा महिलाओं के लिए लाल वस्त्र एव पुरुषों के सफेद वस्त्र द्ववारा करवाया गया।
संघ के मंत्री कन्हैया लाल सुराणा ने आगामी नो दिनों के सभी कार्यक्रमो व जाप अनुष्ठान की जानकारी प्रदान की।कल शेषबीज पर लाखिना आयम्बिल एकासन का कार्यक्रम संघ द्ववारा रखा गया है।