चेन्नई. यहां वालाजा स्थित श्री धन्वंतरि आरोग्य पीठम में मंगलवार को महर्षि रमणा की 139वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पीठम के संस्थापक ज्ञान गुरु मुरलीधर स्वामी के सान्निध्य में पुजारियों ने उनकी प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया एवं वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा की।
इस मौके पर मुरलीधर स्वामी ने बताया कि महर्षि रमणा की वर्ष 1879 में तिरुचि में जन्म हुआ था। इनका जन्म नाम वेंकटरामण रखा गया था। छोटी उम्र में ही उनका भगवान अन्नामलैयार शिव की पूजा की ओर था। फिर उन्होंने तिरुवण्णामलै पहुंचकर भगवान अन्नामलैयार की कठोर तप कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।