वर्धमान साधार्मिक सेवा एवं जीव दया समिति की ओर से दिपावली पर्व एवं भ महावीर निवाणोत्सव के उपलक्ष में 237 वां अनाज खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरण का कार्यक्रम दिनांक 26//10// 2024 को ए एम के एम श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन महासंघ जैन संघ श्री युवाचार्य चातुर्मास स्थल के प्रांगण में प्रज्ञा महर्षि युवाचार्य पू श्री महेन्द्र ॠषि जी म सा आदि ठाणा, आनंद श्रमणी रत्ना पू श्री कंचन कंवर जी म सा आदि ठाणा के पावन सानिध्य मेंl
प्रति माह की भांति की इस माह भी 150 परिवारों को अनाज खाद्य सामग्री व वस्त्र आदि (21 आईटम) वितरण का आयोजन मुख्य अतिथि राजस्थान श्री रिखब चंद जी बोहरा वङप्पलनी, समाज सेवी हुक्मी चंद जी तलेङा, कर्मठ कार्यकर्ता पृथ्वी राज जी बागरेचा, एक्यूप्रेशर स्पेस्लिस्ट डाॅ पारस मल जी तोलावत (नेशनल अवार्ड प्राप्त) संस्था संरक्षक सदस्य सज्जन राज जी मेहता, सागर मल जी लोढा, सज्जन राज जी कोठारी, विजयराज जी कोठारी एवं संस्था के संरक्षक सदस्य, सदस्याओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष कमला एस मेहता ने संस्था की गति विधियों पर प्रकाश डालते हुए सबका स्वागत किया। महामंत्री ललिता जी सुराणा ने मंच का संचालन करते अतिथियों का परिचय दिया। हितमित भाषी पू. श्री हितेंद्र जी म सा के जन्म दिवस एवं महमानों के आगमन पर संस्था सदस्यों ने गितिकाएं पेश की।
कोषाध्यक्ष विमला चोरङिया सह कोषाध्यक्ष आरती नाहर कर्मठ कार्य कर्ता शोभा कांकलिया अंजू चोरङिया आदि की विशेष सेवायें रही। मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। मधुर भाषी महासति अणिमा श्री जी एवं युवाचार्य भगवन ने व्यसन मुक्त जीवन एवं दान का महत्व बताते हुये कार्यक्रम की सराहना की। संघ द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।