अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, चेन्नई के तत्वावधान में आज ‘कनक’ कला कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में असाधारण साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभा के जीवन के किसी भी एक पहलू को दर्शाना था। प्रतियोगियों ने उत्साह से इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कलाकृतियों की प्रविष्टियां प्रदर्शनी के तौर पर साहूकारपेट सभा भवन में रखी गयी।
अनेकों दर्शकों ने इन कलाकृतियों की सराहना की इन कलाकृति का साध्वीश्री अणिमाश्री एवं साध्वीवृन्द द्वारा अवलोकन हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका श्रीमान् अशोक खतंग एवं श्रीमती राजश्री डागा ने निभाई।
निर्णायकों के निर्णय अनुसार श्रीमती चांदनी आच्छा प्रथम एवं श्रीमती पदमाबाई बुबकिया दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती संगीता आच्छा ने सराहनीय श्रम किया। इस अवसर पर महिला मण्डल पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। उपरोक्त जानकारी मंत्री रीमा सिंघवी ने दी।
स्वरुप चन्द दाँती, प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई