अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अधिवेशन में चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल की सहभागिता
Sagevaani.com/चेन्नई : परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में नंदनवन प्रांगण में 48वां राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीलम सेठिया के अध्यक्षता में सानंद संपन्न हुआ। त्रिदिवसीय अधिवेशन के दौरान आचार्य प्रवर, साध्वी प्रमुखाश्री, साध्वीवर्याजी का निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रेरणापाथेय प्राप्त हुआ।
चेन्नई से अध्यक्षा लता पारख, निवर्तमान अध्यक्षा पुष्पा हिरण, मंत्री हेमलता नाहर, उपाध्यक्ष रीमा सिंघवी, प्रचार प्रसार मंत्री उषा धोखा, परामर्शक उषा बोहरा कुल छह बहनों ने इस अधिवेशन में भाग लिया।अधिवेशन के दौरान 2022- 2023 के एक वर्षीय केंद्र द्वारा दिए गए करणीय कार्यों का आकंलन हुआ। इस दौरान चेन्नई महिला मंडल को 7 अवार्ड प्राप्त हुए। इस कार्यकाल के दौरान समय-समय पर सभी चारित्र आत्माओं का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा पाथेय प्राप्त हुआ। महिला मण्डल ने सभी चारित्रिक आत्माओं के प्रति कृतज्ञता के साथ चेन्नई की सभी बहनों एवं संपूर्ण तेरापंथ समाज, अनुदानदाताओं के मिले सराहनीय सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
अधिवेशन के पश्चात चेन्नई में विराजित विदूषी साध्वी लावण्यश्रीजी ठाणा 3 एवं शासनश्री साध्वी शिवमालाजी ठाणा 4 का मंगल आशीर्वचन प्राप्त हुआ।
समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती