Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पोष कृष्ण श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में मनाया गया

तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पोष कृष्ण श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में मनाया गया

तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पोष कृष्ण [ बदी ] 10 -दशम- रविवार 18 दिसम्बर 2022 को स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में मनाया गया |

तेईसवें [ 23वें ] तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पोष कृष्ण [ बदी ] 10 -दशम- 18 दिसम्बर 2022 रविवार को स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ-तमिलनाडु के तत्वावधान में मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री महावीरचंदजी तातेड़ ने भगवान पार्श्वनाथ के आध्यात्मिक साधनापूर्ण चरित्रमय जीवन का वर्णन किया |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ -तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने भगवान पार्श्वनाथ के मरुभूति व उनके भाई कमठ तापस के पूर्व दस भवों की नाम सहित विस्तार पूर्वक झांकी धर्मसभा में रखी व प्रभु पार्श्वनाथ के जीवन व गुणों से शिक्षा ग्रहण करने का उल्लेख किया | स्वाध्याय संघ के पूर्व निर्देशक चम्पालालजी बोथरा ने गुणगान किये | श्रावक संघ तमिलनाडु के कोषाध्यक्ष श्री प्रकाशचंदजी ओस्तवाल श्री जी. प्रेमजी बागमार ने भजन के माध्यम से स्तुति की | वरिष्ठ स्वाध्यायी बंधु श्री गौतमचंदजी मुणोत ने पार्श्वनाथ भगवान के जीवन से प्रश्नोत्तर कार्यकर्म रखा | वरिष्ठ स्वाध्यायी रुपराजजी सेठिया ने पार्श्वनाथ की उवसग्गहर स्तोत्र से स्तुति की |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के उपाध्यक्ष श्री अम्बालालजी कर्णावट ने प्रत्याख्यान करवाए | श्रीमती पुष्पलताजी गादिया ने मांगलिक श्रवण करवाई | इस पावन जन्म कल्याणक के अवसर पर श्रदालुओं की सामायिक परिवेश में उपस्थिति प्रमोदजन्य रही व पोरसी आयम्बिल,एकासन आदि तपस्या के प्रत्याख्यान किये | सामूहिक प्रत्याख्यान,जैन संकल्प के पश्चात श्रमण भगवान महावीर भगवान पार्श्वनाथ आचार्य भगवन्तों,भावी आचार्य,उपाध्याय भगवन्त,साध्वी प्रमुखा,चरित्र आत्माओं की जयजय कार के साथ पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक दिवस गुणगाण संग साधना-आराधना पूर्वक संपन्न हुआ |

प्रेषक :- श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ-तमिलनाडु

24/25- बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट, साहूकारपेट, चेन्नई 600 001

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar