वर्धमान साधार्मिक सेवा एवं जीव दया समिति की ओर से 228 वां अनाज वितरण का कार्यक्रम दिनांक 29/11/ 2023 को आदिनाध जैन सेवा ट्रस्ट सुले के प्रांगण में हुआ। प्रति माह की भांति इस माह 150 परिवारों को अनाज व खाद्य सामग्री मिठाई पेकेट, साङिया, गुङ, शक्कर, रवा, मैदा, आटा सेमिया, दाल, चावल, आटा, बाजरी, दलिया आदि सामग्रियां वितरण किया गया।
संस्था की अध्यक्ष कमला एस मेहता, महामंत्री ललीता सुराणा, कोषाध्यक्ष विमला चौरङिया, उपाध्यक्ष कंचन मेहता रतन जी बाफना सरोज पगारिया एवं सदस्यों द्वारा मंगल चरण एवं पंच परमेष्ठी जाप तथा प पू मणि प्रभ सुरिश्वर जी म सा के शिष्य रत्न के द्वारा मंगल पाठ श्रवण के साथ वितरण किए गए।
कमला जी मेहता ने सबका स्वागत करते हुए संस्था गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ऊषा चोरङिया, शान्ति बाई चोरङिया, संगीता पुंगलिया, रेणु सुराणा, गुलाब बोहरा, मंजु झाबक, मंजु छल्लाणी की सेवाएं सराहनीय रही।