आज उंझा में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जशोदाबेन नरेन्द्रजी मोदी गुरुदेवों के दर्शन, वंदन करने आई।
गुरुदेव श्री गौतममुनिजी म. ने कहा कि नरेंद्रजी मोदी भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के एक महान व्यक्ति है उनकी कार्यशैली व साधना से भारत की काया पलट रही है। भारत एक विश्व देश बन रहा है।
मोदी जैसे यदि चार या पांच व्यक्ति और मिल जाये तो पूरे विश्व की काया पलट सकती है। उन्होंने भारत के नाम का पूरे विश्व में डंका बजाया है। आप भी एक सौभाग्यशाली नारीरत्न हो ।
आपने भी अपनी साधना से नाम कमाया है। आप भी अकेली रहकर कठोर बह्मचर्य का तप किया है। गुरुदेवों ने धन्यवाद व आशीर्वाद दिया। मंगलपाठ सुनाया।