पुण्य सम्राट जयंतसेन सुरिस्वर्जी महाराजसाहेब की छट्ठी वार्षिक पुण्यतिथि राजेंद्र भवन के प्रांगन मै धूम धाम से मनाई गई। सुबह जीवदया अभियान द्वारा मरीना बीच पर कबूतरो एवं पक्षियो को दाना, कुतो को दुध और रोटी एवं मद्रास पिंजरापौल मै करीबन 2500 गयौ को इस भीषण गर्मी मै शीतलता प्रधान करने हेतू तरबूज खिलाए गये।
छत पे पक्षियो को पानी पिलाने के लिये जल्कुंड का वितरण किया गया, सुबह 9.30 बजे परम पूज्य आचार्य श्री विमलसागर सूरिश्वरजी महाराज साहेब के विद्वान शिष्यरत्न, प्रभावी प्रवचनकार परम पूज्य गणिवर्य श्री पद्मविमलसागरजी महाराज साहेब मंगलाशरन से गुणानुवाद सभा की शुरुआत की गई। पक्षात दीप प्रजलीत एवं गुरु देव की वाक्षसेपपूजा, माल्याअर्पण करने के पक्षात गरुदेव एव पुण्य सम्राट की आरती की गई।
सभा में गुरुभक्तो ने अपने भावों को वयक्त किया एवं गुरुप्रशदी का आयोजन रखा, सभी गुरुभक्तो ने प्रशदी ली। दोपहर मै सामायिक एवं पूजा का आयोजन किया गया, राजेंद्रसूरी जैन ट्रस्ट का तहे दिल से सहियोग रहा। इस मौके पर पुण्य सम्राट जयंतसेन सुरिस्वर्जी फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया, एवं अनेक गुरुभाक्तो एवं महिलाओ ने भाग लिया।