श्रमणसंघीय सलाहकार राष्ट्र संत पूज्य गुरुदेव डाँक्टर राममुनीजी मारासा निर्भय विकासमुनीजी मारासा शास्त्री आदि ठाणा का चातुर्मास् चेंबुर संघ मे नालंदा हाल स्थानक मे बहुत ही आनंद मय धर्म आराधना के साथ चल रहा है। हर रोज प्रवचन मे बहुत ही अच्छी संख्या मे उपस्थिति रहती है। आज दिनांक 24/07/22 रविवार को गुरुदेव ने प्रवचन मे धर्म और दान बारे में जानकारी दी आगे चेंबुर संघ मे श्रमण संघीय दिव्तीय आचार्य सम्राट आंनदरीषीजी मारासा की जन्मजंयती पर तिन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे 29/07 शुक्रवार को एकासन दिवस 30/07 शनिवार को जाप दिवस ओर 31/07 रविवार को 108 भिक्षु दया का विशेष आयोजन के रूप मे मनाया जाएगा।
चातुर्मास् मे वर्षीतप एकांतर अठाई तेला बेला उपवास आयंबिल एकासना की तपस्या की लडी भी निरंतर जारी है। आज चेंबुर संघ चातुर्मास् के हर रोज की सेवा देने वालो मे आज की सेवा दिनेशजी बोहरा दिनेशजी लोढा की रही। आज दर्शन करने पधारे साईन माटुंगा वडाला उपसंघ से पधारे सभी श्रावक श्राविकाओ की विशेष उपस्थिति रही। सभी को इस चातुर्मास् के अवसर पर हर रोज थोड़ा समय निकालकर जिनवाणी का श्रवण जरुर करना चाहिए। चेंबुर संघ के इस भव्य ओर ऐतिहासिक चातुर्मास् की ओर अग्रसर हो रहै प्रवचन मे पास पडोस के उपसंघो से भी श्रावक श्राविकाओ की बहुत ही अच्छी संख्या मे उपस्थिति रहती है।
रमाबाई गोवंडी कुर्ला घाटकोपर उपसंघ के श्रावक श्राविकाए भी हर रोज प्रवचन मे पधारकर जिनवाणी श्रवण करते हैं। चातुर्मास् को सार्थक सफल ओर ऐतिहासिक बनाने मे उपसंघ चेंबुर महिला मंडल नवयुवक मंडल कन्या मंडल एवं कार्य कारणी एवं उपसंघ चेंबुर के सभी सम्मानित सदस्यों का विशेष सहयोग मिल रहा है। पुरे दिन गुरुदेव के दर्शनार्थ अनेक श्रावक श्राविकाए समय समय पर पधारते रहते हैं यह जानकारी उपसंघ चेंबुर के अध्यक्ष बाबूलाल बङोला ने दी।